बिलावर। किशनपुर गांव में प्रथम नवरात्रि के उपलक्ष्य पर रविवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मौजूद महिला श्रद्धालुओं ने भजन संकेतन का आयोजन किया। दोपहर 1:00 बजे महामाई को भोग लगाया और कन्या पूजन किया गया। इसके बाद भंडारा आमजन के लिए खोल दिया गया जो शाम 4:00 बजे तक जारी था। भंडारे में आसपास के लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर महामाई का गुणगान किया। अजय कुमार, गिरधारी लाल, शुभम सिंह और देवेंद्र ने बताया कि हर वर्ष चैत्र नवरात्रि के पहले दिन स्थानीय लोग गांव में भंडारा आयोजित करते हैं और यह प्रथा पिछले कई वर्षों से चलती आ रही है।