फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कार और मोटरसाइकिल के बीच भिड़ंत, मोटरसाइकिल सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिला के पहाड़ी उपमंडल बिलावर स्थित धार रोड पर कार और मोटरसाइकिल के बीच भिड़ंत हो गई। मंडली के पास देर शाम को हुए इस हादसे में 30 वर्षीय मोटरसाइकिल सवार बुरी तरह से घायल हो गया। जिसे आनन-फानन बिलावर उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया है। घायल की पहचान सुरजीत कुमार पुत्र बिशन दास निवासी धर्मकोट बिलावर के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें