कठुआ। नगरी क्षेत्र के जरमाल गांव में 23 वर्षीय युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। रविवार देश शाम को हुई इस घटना के बाद उसकी बिगड़ती देख परिजनों ने उसे नगरी उपजिला अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक अवस्था को देखते हुए प्राथमिक उपचार देने के बाद जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया, जहां उसका उपचार जारी है। युवक की पहचान सुनील कुमार पुत्र मंगाराम निवासी जरमाल नगरी के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।