कठुआ। मरीन क्षेत्र के हरिया चक में ऑटो और मोटरसाइकिल के बीच हुई टक्कर में 27 वर्षीय मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। रविवार देर शाम को हुई इस घटना के बाद घायल को नगरी उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया है। घायल की पहचान शंकर सिदर पुत्र बंधुरू सिदर निवासी हरियाचक के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।