फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: संघर्षरत अस्थायी कर्मचारियों ने स्थगित की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। नियमित किए जाने की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों की बैठक स्थगित हो गई है। सोमवार को होने वाली इस बैठक के संबंध में कर्मचारी नेता जयदेव ने बताया कि वह लोग पिछले कई वर्षों से नियमित किए जाने की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन अब तक सरकारों ने उनकी मांग को पूरा नहीं किया है। इसी मुद्दे पर चर्चा करने के लिए विभाग के कार्यकारी अभियंता कार्यालय में बैठक तय की गई थी। जिसमें जम्मू से आने वाले कुछ कर्मचारी नेता भी शामिल होने थे। लेकिन हाईवे बंद होने के कारण वे इसमें शामिल नहीं हो पाए। लिहाजा बैठक को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। अब जल्द ही इसके लिए नई तिथि घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें