कठुआ। बनी-बसोहली मार्ग पर शीतल नगर के पास सोमवार को मोटरसाइकिल से गिरकर दो युवक घायल हो गए। दोनों को बसोहली उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान काजल कुमार निवासी कांथल और राकेश कुमार निवासी बनी के रूप में हुई है।