फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पूर्व सांसद शमशेर सिंह को किया याद

विज्ञापन
पूर्व राज्यसभा सांसद को श्रद्धांजलि देते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : kathua news
विज्ञापन
बिलावर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद राज्यसभा शमशेर सिंह मन्हास को भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी। पहाड़ी जिला के नवनियुक्त प्रधान गोपाल कृष्ण की अध्यक्षता में फिंतर गांव मे बुधवार को शोक सभा का आयोजन किया गया। इसमें पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर पहाड़ी जिला प्रधान ने कहा कि पूर्व सांसद भारतीय जनता पार्टी के एक अनुशासित सिपाही थे। उनका निधन पार्टी और समुदाय के लिए एक अपूरणीय क्षति है। इस मौके पर मौजूद अन्य कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि पूर्व सांसद का जीवन भाजपा के आदर्शों और सिद्धांतों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उनका नेतृत्व और मार्गदर्शन उन्हें हमेशा प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि शमशेर सिंह मन्हास ने अपना जीवन ईमानदारी और समर्पण के साथ लोगों की सेवा में समर्पित कर दिया। इस मौके पर जिला विकास परिषद के सदस्य इंजीनियर विक्रम सिंह, डॉक्टर भुवनेश्वरी प्रसाद, उमाकांत, भोली देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें