फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: तेल टैंकर में तस्करी कर लाए जा रहे 15 मवेशी कराए मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। प्रवेशद्वार लखनपुर में नाके के दौरान पुलिस ने पशु तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया। तेल टैंकर से 15 मवेशियों को मुक्त कराया गया। टैंकर के ढक्कन को बेल्डिंग की गई थी, जिसे जेसीबी मंगवाकर तोड़ा गया और पशु निकाले गए। पुलिस का नाका देखकर तस्कर वाहन छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार लखनपुर थाना की पुलिस टीम ने अपने नियमित नाके दौरान पंजाब की ओर से आ रहे वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान तेल टैंकर (जेके01एए- 2748) को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान इसमें से 15 मवेशी बरामद किए गए। इसके बाद पुलिस ने टैंकर काे अपने कब्जे ले लिया। मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
बता दें कि मवेशी तस्करी के धंधे में लिप्त तस्कर आए दिन नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। इसमें टैंकर से मवेशियों की तस्करी भी शामिल है। गत दिनों हीरानगर पुलिस ने भी लोंडी मोड़ में ऐसे ही एक प्रयास को विफल करते हुए 13 मवेशियों को मुक्त कराने में सफलता हासिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें