फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: उप जिला अस्पताल में पोर्टेबल एक्स-रे मशीन का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। उप जिला अस्पताल बिलावर में पोर्टेबल एक्स-रे मशीन के उद्घाटन से गंभीर और चलने फिर में असमर्थ मरीजों को अब वार्ड या बिस्तर पर ही एक्स-रे सुविधा मिलेगी। इससे मरीजों को रेडियोलॉजी विभाग तक ले जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और समय पर रिपोर्ट मिलने से तुरंत इलाज शुरू हो जाएगा। बुधवार को नेशनल ट्यूबरक्लोसिस एलिमिनेशन प्रोग्राम के तहत उप जिला अस्पताल में पोर्टेबल एक्स-रे मशीन का उद्घाटन एडीसी ने किया। इस मौके पर मौजूद एडीसी विश्वजीत सिंह ने कहा कि इस एक्स-रे मशीन का मकसद अस्पताल में मरीजों की जांच और डायग्नोस्टिक सुविधाओं को बेहतर बनाना है। इस अवसर पर जिला ट्यूबरक्लोसिस ऑफिसर डॉ राधाकृष्णन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें