फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: हीरानगर में भी धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन का त्यौहार

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार हीरानगर में भी धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही घरों, मंदिरों और सार्वजनिक स्थानों पर रौनक देखी गई। बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और मंगल कामना की, वहीं भाइयों ने अपनी बहनों को उपहार और रक्षा का वचन दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर बाजार रंग बिरंगी राखियों, मिठाइयों और उपहारों से सजे नजर आए। सोशल मीडिया के युग के चलते खासकर युवा भाई बहनों ने राखी बांधने के पल को अपने मोबाइल कैमरा में कैद कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तस्वीर पोस्ट की। वहीं इस अवसर पर बाजारों में भारी भीड़ के चलते यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें