फुटबाल प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी।
- फोटो : heeranagar news
हीरानगर। मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय इंटर जोन अंडर-19 फुटबॉल टूर्नामेंट गर्ल्स एंड बॉयज प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया। पहले दिन के मैच में लड़कियों की चार टीमों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। फाइनल मैच कठुआ जोन और हीरानगर जोन की टीम के बीच खेला गया। हीरानगर टीम की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-0 से जीत हासिल कर ली। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से आयोजित यह प्रतियोगिता 12 अगस्त तक चलेगी।