हीरानगर। उपमंडल के कंडी क्षेत्रीय पंचायत मंगलूर के गांव मलीनी से एक दुखद घटना सामने आई है। खेतों में कीटनाशक का छिड़काव कर घर लौटे व्यक्ति की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने बेसुध हालत में उसे उपजिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया गया। जहां उसकी मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान मदनलाल निवासी मलीनी के रूप में हुई है। मृतक का शव पोस्टमार्टम और कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद