फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: ट्रक से मुक्त कराए 13 मवेशी

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। राजबाग थाना के अंतर्गत पड़ते भट्ठल चक में पुलिस ने पशु तस्करी का प्रयास विफल कर एक ट्रक से 13 मवेशियों को मुक्त कराया। जानकारी के अनुसार मढ़ीन पुलिस चौकी प्रभारी स्वर्ण सिंह ने अपनी टीम के साथ नाका लगाकर वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान एक ट्रक (जेके02ए एक्स 3833) को जांच के लिए रुकने का इशारा किया। नाका देखकर ट्रक चालक नाके से पहले ही गाड़ी खड़ी कर मौके से फरार हो गया। तलाशी के दौरान ट्रक से 13 मवेशी बरामद किए गए जो अवैध ढंग से ले जाए जा रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक को जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें