फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: आतंकियों की मौजूदगी से दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। आतंकियों की मौजूदगी का पता चलने से भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे गांव सन्याल में दहशत का माहौल है। अमित शर्मा कहते हैं, जब तक सुरक्षाबल आतंकियों को ढेर नहीं करते, हमें चैन की नींद नहीं आएगी। वह बताते हैं कि रविवार पूरी रात लोग नहीं सोए। सोमवार को दिन ढलते ही ग्रामीणों ने बच्चों को घरों से बाहर नहीं निकलने दिया। लोग स्थिति सामान्य होने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि लगातार सुरक्षाबलों की हलचल जारी है, लेकिन जब तक आतंकी ढेर नहीं हो जाते लोग चैन की नींद नहीं सो सकते हैं। रामलाल कालिया बताते हैं कि सुरक्षा बल आतंकियों को ढेर करने के लिए पूरी रणनीति के साथ काम कर रहे हैं। मगर, जब तक सफलता नहीं मिलती लोगों में डर तो बना ही रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें