बिलावर। जम्मू कश्मीर पुलिस ने पल्लन पंचायत के बेरिल गांव में अफीम की अवैध खेती को नष्ट किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि बेरिल निवासी खुशी मोहम्मद ने अपने खेतों में अफीम की खेती कर रखी है। सूचना के आधार पर बुधवार दोपहर को पुलिस टीम मजिस्ट्रेट के साथ मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचकर मजिस्ट्रेट ने कानूनी औपचारिकताओं को पूरा किया जिसके बाद पुलिस ने अफीम की खेती को नष्ट कर दिया। इस संदर्भ में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। संवाद