फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पुलिस ने 22 भैंसों को कराया मुक्त, चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। चढ़वाल पुलिस चौकी और गोरक्षा दल की संयुक्त कार्रवाई ने मंगलवार सुबह पशु तस्करी की एक कोशिश को नाकाम कर दिया। पुलिस ने एक वाहन में क्रूरतापूर्वक भरकर ले जाए जा रहे 22 भैंसों को मुक्त करवाया और वाहन को जब्त कर लिया। इस मामले में वाहन चालक को भी गिरफ्तार किया गया है। मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे चढ़वाल पुलिस चौकी के इंचार्ज अंकेश कुमार और गोरक्षा दल के सदस्यों ने पशु तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने वाहन को जब्त किया, जिसमें 22 भैंसों को अमानवीय तरीके से लादकर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने सभी पशुओं को सुरक्षित मुक्त करवाते हुए वाहन को कब्जे में ले लिया तथा चालक को गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें