बनी। विधायक डॉ. रामेश्वर सिंह ने रविवार को चला-बांजल सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। नाबार्ड के तहत लोक निर्माण विभाग इस मार्ग का निर्माण कर रहा है। इस सड़क की लंबाई छह किलोमीटर है और इसकी लागत 13.58 करोड़ रुपये है। सड़क के बनने से हजारों की आबादी को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। पर्यटन स्थल चल्ला को बेहतर सड़क संपर्क मिल सकेगा। जोडेयां माता धार्मिक स्थल तक पहुंचने के लिए यह मार्ग छोटा रास्ता साबित होगा। इससे श्रद्धालुओं को यात्रा करने में आसानी होगी। इस मौके पर मोहम्मद आरिफ और तिलक सिंह सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे। विधायक ने कहा कि दूरदराज के गांवों को सड़क से जोड़ना उनकी प्राथमिकता है।