फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कविताओं से जनजातीय समुदायों की संस्कृति व परंपराओं के बारे में बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
बनी। डिग्री कॉलेज बनी में जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में ‘जनजातीय भारत की आवाजें’ विषय पर कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य जनजातीय समुदायों की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं, पहचान और जीवनशैली को कविता के माध्यम से उजागर करना था। इस दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए जनजातीय जीवन, प्रकृति से जुड़ाव, स्वदेशी परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण जैसे विषयों पर कविताएं प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज की प्राचार्य प्रो. डॉ. नीना गुप्ता के संरक्षण में किया गया। इस अवसर पर डॉ. रेशम सिंह, डॉ. ऋतु कुमार, डॉ. नेहा मनहास, डॉ. मुल्ख राज और डॉ. कीर्ति अत्री सहित कॉलेज के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें