कठुआ। धार-महानपुर क्षेत्र में एक पटवारी पर पांच पंचायतों का कार्यभार होने से स्थानीय लोगों को राजस्व संबंधी कार्यों में परेशानी हो रही है। लोगों का कहना है कि पटवारी अक्सर मैदानी कार्य, सरकारी शिविरों और अन्य विभागीय कार्यों में व्यस्त रहते हैं। इससे जमीन से जुड़े दस्तावेज या राजस्व प्रमाणपत्र बनवाने के लिए पटवारखाने पहुंचने पर उन्हें पटवारी नहीं मिलते। स्थानीय युवा नेता जोधा सिंह ने इस समस्या को उठाया है। उन्होंने जिला प्रशासन से धार-महानपुर क्षेत्र में पटवारियों की संख्या बढ़ाने की मांग की है। जोधा सिंह ने प्रत्येक पंचायत के लिए अलग पटवारी नियुक्त करने की अपील की। संवाद