रामकोट। उच्चापिंड पंचायत के वार्ड-सात में कमजोर मोबाइल नेटवर्क की समस्या बनी हुई है। इस कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी सुरेश गुप्ता के अनुसार वार्ड में मोबाइल पर बात करते समय बार-बार कॉल कट जाती है। इंटरनेट की स्पीड भी इतनी धीमी है कि न तो ऑनलाइन काम हो पाता है और न ही बच्चे ठीक से ऑनलाइन पढ़ाई कर पाते हैं। अनु सपोलिया ने कहा कि आपातकालीन स्थिति में भी नेटवर्क न होने से लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कत होती है। स्थानीय लोगों ने संबंधित टेलीकॉम कंपनियों और प्रशासन से मांग की है कि वार्ड सात में जल्द नेटवर्क बूस्टर की व्यवस्था की जाए, ताकि लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके।