फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पुलिस ने पशु तस्करी का प्रयास किया विफल

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। पुलिस ने गोवंश तस्करी के प्रयास को नाकाम कर दिया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल वाहन को जब्त कर 20 गोवंश को सुरक्षित बचाया गया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि नगरी क्षेत्र में लगाए गए नाके पर वाहनों की जांच चल रही थी। इसी दौरान पंजाब से जम्मू कश्मीर की ओर जा रहे एक संदिग्ध वाहन को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखते ही वाहन चालक नाका स्थल से कुछ मीटर पहले ही गाड़ी रोककर फरार हो गया। जांच करने पर पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया। वाहन के अंदर लादे गए 20 गोवंश मिले। इनमें 15 बैल और 5 गाय शामिल थीं। सभी गोवंश को सुरक्षित बचा लिया गया है। इस मामले में कठुआ पुलिस थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने इस संबंध में जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें