फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: नेटबॉल में कठुआ के खिलाड़ियों ने स्वर्ण और कांस्य पदक जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जम्मू के शास्त्री नगर स्थित डोगरा ग्राउंड में आयोजित अंतरराज्यीय केंद्र शासित प्रदेश स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता में मनु शिक्षा केंद्र हायर सेकेंडरी स्कूल राजबाग के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पदक अपने नाम किए। जम्मू-कश्मीर खेल परिषद की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में जिला कठुआ का प्रतिनिधित्व कर रही टीम ने अंडर-19 बालक की श्रेणी में स्वर्ण पदक और अंडर-16 बालक की श्रेणी में कांस्य पदक हासिल किया। विद्यालय के विद्यार्थियों के इस प्रदर्शन पर स्कूल प्रबंधन ने खुशी जताई। चेयरपर्सन किरण परोच ने पदक विजेता खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और प्रतियोगिता में योगदान देने वाले सभी सदस्यों को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें