कठुआ। शहर के हटली मोड़ क्षेत्र में संदिग्ध हालात में अधेड़ का फंदे से शव लटकता मिला। वीरवार अल सुबह अधेड़ का शव शहतूत के पेड़ से दुपट्टे से लटक रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को चिकित्सीय जांच के लिए भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान समीउल्लाह निवासी हटली मोड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले करके जांच शुरू कर दी है।