बिलावर। ढेर गांव में बुधवार शाम हुए सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार स्कूटी सवार भूषण कुमार (30) निवासी धर्मकोट तहसील बिलावर कहीं जा रहे थे। रास्ते में वाहन ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को उप जिला अस्पताल बिलावर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज कठुआ रेफर किया गया। संवाद