संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। परनाला रोड स्थित बाल्टा पुल के पास मंगलवार रात कार और बाइक की टक्कर में दो युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान अतुल शर्मा (25) और सनी भगत (25) निवासी प्लेल तहसील महानपुर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब 8:30 बजे कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार अतुल शर्मा और सनी भगत घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों घायलों को लोगों ने उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महानपुर पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार देने के बाद दोनों उपचार के लिए जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया।