बिलावर। लोहाई-मल्हार तहसील के अंतर्गत सदरोता क्षेत्र के चनाना गांव में मंगलवार दोपहर एक हादसा हुआ। हादसे में टिप्पर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे चनाना गांव में कुंड नाले के पास टिप्पर अनियंत्रित होकर डेढ़ सौ फीट गहरी खाई में गिर गया। टिप्पर चालक अंकुश कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पोस्ट सदरोता की टीम मौके पर पहुंची। हादसे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। संवाद