फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बसोहली में अंतर स्कूल जोनल खेल प्रतियोगिता का हुआ आगाज

Wed, 23 Apr 2025 01:34 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। शिक्षा जोन बसोहली में मंगलवार को अंतर स्कूल जोनल स्तर की खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेल प्रतियोगिता का आयोजन सरकारी मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल बसोहली में आयोजित किए गए। जिसमें सरकारी और निजी स्कूलों के 774 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में वॉलीबॉल, कबड्डी, फुटबॉल, शतरंज और कैरम के अंडर 14 आयु वर्ग और अंडर 17 आयु वर्ग के मुकाबले आयोजित किए जा रहे है। प्रतियोगिता के पहले दिन कबड्डी के मुकाबले आयोजित किए गए। जिसमें ब्लॉक बसोहली के अंडर 14 आयु वर्ग लडकों के मुकाबलों में मिडिल स्कूल रेहान ने अपर प्राइमरी स्कूल सामन पर 3 अंकों से जीत दर्ज की गई, जबकि अंडर 17 आयु वर्ग में मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल बसोहली ने वीर सावरकर स्कूल को 10 अंकों से हरा कर शानदार जीत दर्ज की। वहीं, ब्लॉक भूंड अंडर 17 आयुवर्ग में पहला मुकाबला हाई स्कूल सिलांग ने हाई स्कूल भूंड पर 1 अंक से जीत हासिल की गई, जबकि सरकारी हाईस्कूल द्रमन ने हायर सेकेंडरी स्कूल हट्ट पर 5 अंकों से जीत दर्ज की गई। प्रतियोगिता का उद्घाटन जोनल शारीरिक शिक्षा अधिकारी बसोहली तारा सिंह और मुख्य अतिथि उप प्रधानाचार्य मेजर सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें