फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूरा करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) विवेक कुमार द्वारा जम्मू और पठानकोट कैंट की बीच चल रहे विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया है। शुक्रवार को कठुआ पहुंचे मंडल रेल प्रबंधक ने कठुआ और माधोपुर स्टेशनों के बीच पुल और घगवाल और हीरानगर के बीच स्थित पुलों का विस्तार विकास कार्यों का जायजा लिया। इन दोनों पुलों को अगस्त महीने में आई बाढ़ से क्षति पहुंची थी। वरिष्ठ अधिकारी की मौजूदगी में डीआरएम ने बारिश से क्षतिग्रस्त दोनों रेल पुलों पर चल रहे मरम्मत एवं पुनर्स्थापन कार्यों की प्रगति की समीक्षा करने के साथ कार्यों की गुणवत्ता और गति पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए है, ताकि जल्द से जल्द रेल यातायात को पूरी तरह बहाल किया जा सके। कहा कि रेल प्रशासन द्वारा यात्री सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है। उन्होंने बताया की बाढ़ से क्षतिग्रस्त पुलों की मरम्मत कार्य पहले ही शुरू कर दिया गया था, जो इस समय सुचारू रूप से प्रगति पर है। हालांकि निरीक्षण के दौरान डीआरएम विवेक कुमार ने मरम्मत कार्य की गुणवत्ता और गति पर संतोष व्यक्त किया तथा संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि कार्य को निर्धारित समय में शीघ्र पूरा किया जाए। इसके अलावा डीआरएम ने रेलवे स्टेशनों को यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाएं, सुरक्षा सहित अन्य विकास कार्यों का भी जायजा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें