फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब के 78 पाउच और नौ सौ किलो लाहन नष्ट

विज्ञापन
कार्रवाई के दौरान लाहन को नष्ट करते आबकारी कर्मी, विज्ञप्ति। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। जिले में शुक्रवार को आबकारी विभाग ने तीन स्थानों पर दबिश देकर अवैध शराब के 78 पाउच और नौ सौ किलोग्राम लाहन बरामद किया। निर्जन स्थान पर हुई इस बरामदगी के बाद उसका कोई वारिस सामने न आने पर टीम ने उसे मौके पर ही नष्ट कर दिया। आबकारी आयुक्त राहुल शर्मा के निर्देश पर गठित टीम का नेतृत्व कर रहे आबकारी इंस्पेक्टर अरुण कुमार और रजी अहमद ने बरनोटी, कंगडयाल और लडवाल से सटे इलाकों में इस कार्रवाई को अंजाम दिया। जहां, अलग-अलग स्थानों पर देसी शराब का निर्माण करने के लिए छिपाई गई लाहन के साथ बेचने के लिए अवैध रूप से तैयार की गई शराब से भरे पाउच मिले। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें