फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान बरामद शराब और लाहन को किया नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई आबकारी विभाग की कार्रवाई जारी है। सोमवार को जिले के चार अलग-अलग गांवों में दबिश देते हुए टीम ने अवैध रूप से तैयार की गई पांच लीटर देसी शराब और आठ सौ किलोग्राम लाहन बरामद की। आबकारी आयुक्त राहुल शर्मा के निर्देश पर कार्रवाई करने पहुंची टीम का नेतृत्व कर रहे आबकारी इंस्पेक्टर अरुण कुमार और रजी अहमद की टीम ने छिब्बा चक, छत्रियाला, लच्छीपुर और खनवाल क्षेत्र में कार्रवाई की। वीरान स्थानों से बरामद सामग्री का कोई मालिक न होने के कारण उसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें