फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: अवैध खनन का भंडाफोड़<bha>;</bha> 21 डंपर जब्त, तीन एक्सकेवेटर भी जब्त

विज्ञापन
इन डंपरों से अवैध खनन सामग्री की तस्करी का हो रहा था प्रयास
विज्ञापन
- ज्यादातर डंपरों से गायब थीं नंबर प्लेटें, यातायात और परिवहन विभाग पर भी उठ रहे सवाल
विज्ञापन

- आखिर बिना नंबर प्लेट के कैसे सड़कों पर दौड़ रहे हैं वाहन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। उपमुख्यमंत्री के रात में छापों के बाद भी अवैध खनन पर को लेकर हालात बदले नहीं हैं। लखनपुर पुलिस ने जिले में बड़े पैमाने पर चल रहे अवैध खनन का भंडाफोड़ किया है। पुलिस और खनन विभाग ने 21 डंपरों को अवैध रूप से खनन सामग्री का परिवहन करते हुए पकड़ा है। इनमें से 18 भरे हुए थे। तीन एक्सकेवेटर भी जब्त किए गए हैं।
हैरत की बात यह है कि 90 फीसदी डंपरों की नंबर प्लेटें ही गायब थीं। दरअसल, रावी दरिया से अवैध रूप से निकाली गई यह निर्माण सामग्री की पंजाब में तस्करी की जा रही थी। ऐसा तब है जबकि रावी दरिया के अधिकांश हिस्से में खनन की अनुमति नहीं है। ऐसे में क्षेत्र में चल रहे स्टोन क्रशर भी धड़ल्ले से सरकारी मशीनरी की लापरवाही का फायदा उठाते हुए प्रदेश के संपदा को बर्बाद करने में जुटे हैं। इससे सरकारी खजाने में भी रोजाना करोड़ों की चपत लगाई जा रही है।
विज्ञापन

डीएमओ कठुआ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार देर रात लखनपुर पुलिस की ओर से कुछ वाहन अवैध खनन सामग्री के परिवहन में संलिप्त पाए जाने की जानकारी मिली। दो से तीन वाहनों को तब तक पकड़ा गया था लेकिन इसके बाद एक एक कर कुल 21 वाहन मौके पर टीम ने पकड़े हैं जिसमें अवैध रूप से निर्माण सामग्री को पंजाब ले जाया जा रहा था। इन वाहनों के मौके पर ही चालान किए गए हैं। वहीं पुलिस भी अपनी ओर से कार्रवाई सुनिश्चित कर रही है।
विज्ञापन


............
बिना नंबर वाले वाहनों का जम्मू-कश्मीर में दाखिल होना जारी

बिना नंबर के जम्मू-कश्मीर राज्य में पंजाब के वाहनों का दाखिल होना और फिर बड़े पैमाने पर अवैध खनन कर रोजाना आधा दर्जन के लगभग पुलिस नाकों को धत्ता बताकर निकलना अपने आप में एक सवाल है। ऐसा पहली बार नहीं है कि इस तरह के वाहन सामने आए हों। लगातार अवैध खनन में संलिप्त वाहन चालक इसी तरह की रणनीति का इस्तेमाल कर रहे हैं। उस पर परिवहन विभाग की ओर से भी ऐसे वाहनों पर कार्रवाई नहीं की जा रही है।

............
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें