फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: मकान क्षतिग्रस्त, मलबे में दबकर बालिका घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ी उपमंडल के गत्ती इलाके में मकान क्षतिग्रस्त होने से मलबे में दबकर नौ वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपजिला अस्पताल बनी में भर्ती कराया गया है। मकान क्षतिग्रस्त होने का मामला सोमवार दोपहर बाद का बताया जा रहा है। सूचना के बाद बनी पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू कराया और बच्ची को मलबे से बाहर निकाल कर उसे तुरंत उपजिला अस्पताल बनी पहुंचाया गया। जहां उसका इलाज जारी है। बच्ची की पहचान राफिया बानो पुत्री मोहम्मद अकील निवासी गत्ती बनी के रूप में हुई है। खबर लिखे जाने तक बच्ची की हालत स्थिर बताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें