फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बनी अस्पताल में सुविधाओं की कमी, पांच को भूख हड़ताल करेंगे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। उप जिला अस्पताल बनी में स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव को लेकर स्थानीय लोगों ने पांच मार्च से भूख हड़ताल पर जाने का एलान किया है। बीते दिन एसडीएम बनी से मिलकर उन्होंने अस्पताल में गायनीकोलॉजिस्ट और अल्ट्रासाउंड की सुविधा की मांग भी की थी। पांच मार्च तक उक्त सुविधाएं न मिलने पर लोगों ने भूख हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है। दंडी गुट्टू निवासी शाम सिंह, नरेश कुमार, दिलबाग सिंह और भंडार निवासी पंकज खत्री ने बताया कि 18 जनवरी को पंचायत भंडार और ढग्गर में लगाए गए जनता दरबार में पहुंचे उपायुक्त डॉ. राकेश मिन्हास को भी उक्त समस्याओं से अवगत करवाया था। तभी उन्हें पांच मार्च तक का अल्टीमेटम भी दिया गया था। इस पर उपायुक्त ने इससे पूर्व ही उक्त समस्याओं के स्थायी समाधान का आश्वासन दिया था लेकिन अभी तक इस दिशा में सकारात्मक कदम नहीं उठाए गए, जिससे लोग आहत हैं। शाम सिंह ने बताया कि अगर किसी को भी अल्ट्रासाउंड करवाने की जरूरत पड़ती है तो उसे करीब 84 किलोमीटर दूर बसोहली जाना पड़ता है। इसके अलावा बनी के एक तरफ हिमाचल, दूसरी तरफ डोडा और तीसरी तरफ जिला मुख्यालय है। इसकी बनी से दूरी 150 किमी से कम नहीं है। उन्होंने बताया कि ब्लॉक बनी और डुग्गन की 29 पंचायतों में लगभग 1 लाख की आबादी बसती है। मूलभूत स्वास्थ्य सुविधाएं न मिलने से लोग परेशान हैं। उन्होंने चेतावनी देते कहा कि अगर पांच मार्च से पहले यहां उक्त सुविधाएं मुहैया नहीं करवाई गईं तो वे भूख हड़ताल पर जाने को विवश होंगे और तब तक नहीं उठेंगे। जब तक उप जिला अस्पताल में उक्त सुविधाएं नहीं मिल जातीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें