फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: अंडरपास का निर्माण कार्य सितंबर महीने में होगा पूरा

Mon, 28 Jul 2025 12:56 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
दयाला चक में बन रहा अंडरपास। - संवाद।
विज्ञापन
30 करोड़ की लागत से तैयार होगा तीन स्पेन का अंडरपास जाम की समस्या होगी खत्म
विज्ञापन

हीरानगर। हाईवे के विस्तारीकरण के चलते दयाला चक में बनाए जा रहे अंडरपास का निर्माण कार्य सितंबर में पूरा हो जाएगा। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद एक तरफ हाईवे पर सफर सुगम होगा तो दूसरी तरफ जाम से छुटकारा मिलेगा।
तीन स्पेन वाले अंडरपास पर 30 करोड़ रुपए की राशि खर्च होगी। इसमें से एक मुख्य चौक, दूसरा रेलवे स्टेशन और तीसरा एसबीआई के नजदीक बनाया गया है।
अंडरपास बनने के बाद सबसे बड़ी राहत सर्विस लेन के किनारे के दुकानदारों और सब्जी मंडी में आने वाले लोगों को मिलेगी।
अंडरपास के निर्माण कार्य के चलते कंस्ट्रक्शन साइट पर धूल-मिट्टी की वजह से आम लोगों और दुकानदारों को हो रही परेशानी का भी जल्द समाधान होगा।

निर्माण कार्य पूरी गति से चल रहा है और अंतिम चरण में पहुंच चुका है। सितंबर में काम पूरा होते ही हाईवे का यातायात शुरू हो जाएगा।
- राजीव कुमार, पीडी एनएचएआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें