फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: हिंदी विभाग का समर इंटर्नशिप कार्यक्रम करवाया

Tue, 29 Jul 2025 01:51 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। गिरधारी लाल डोगरा मेमोरियल कॉलेज (जीएलडीएम) के हिंदी विभाग का समर इंटर्नशिप कार्यक्रम सोमवार को संपन्न हो गया। इस कार्यक्रम ने अंतिम वर्ष के स्नातक छात्रों को सामुदायिक जुड़ाव, शोध पद्धति, ग्रामीण दस्तावेजीकरण और साहित्यिक-सांस्कृतिक विश्लेषण का व्यावहारिक अनुभव प्रदान किया। हिंदी विभाग के प्रमुख प्रो. राकेश शर्मा और डॉ. विजय कुमार के मार्गदर्शन में छात्रों ने अर्जुन चक, ठुठे चक, फेरु चक, सुबा चक और तंदवाल में घर-घर जाकर सर्वेक्षण किया। समापन समारोह में प्रिंसिपल डॉ. प्रज्ञा खन्ना ने हिंदी विभाग की मूल्य-आधारित शिक्षा और कौशल-उन्मुख शिक्षण के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने छात्रों के समर्पण की प्रशंसा की। साथ ही सामाजिक-आर्थिक परिस्थितियों, बुनियादी ढांचे और सेवाओं तक पहुंच जैसे वास्तविक मुद्दों से जुड़े रहने के लिए प्रोत्साहित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें