फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: एसओजी ने चलाया तलाशी अभियान

Wed, 15 Oct 2025 02:09 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। पुलिस थाना हीरानगर के अंतर्गत जंगी चक, तरनाह नाले और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस के एसओजी की ओर से तलाशी अभियान चलाया गया। लगभग चार घंटे तक चलाए गए अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने इलाके का चप्पा-चप्पा खंगाला। इस अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु या गतिविधि सामने नहीं आई। त्योहारों के सीजन में यह तलाशी अभियान सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में संभावित खतरे की आशंका को ध्यान में रखते हुए शुरू किया गया था। एसओजी की टीम ने इलाके में गहन तलाशी ली। बता दें कि पिछले कई दिनों से एसओजी की ओर से नियमित रूप से सीमावर्ती इलाकों और हाईवे के आसपास तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें