फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: छन्न अरोड़ियां में सीमेंट रैक के विरोध में संघर्ष तेज करने की दी चेतावनी

Tue, 23 Dec 2025 01:12 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। छन्न अरोड़ियां रेलवे स्टेशन के नजदीक सीमेंट अनलोडिंग रैक बनने के बाद से स्थानीय लोगों का विरोध तेज हो रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को क्षेत्र के लोगों का शिष्टमंडल मढीन तहसीलदार लेख राज से मिला और इसे बंद करने की मांग को लेकर एक ज्ञापन उन्हें सौंपा। सामाजिक कार्यकर्ता सुखदेव सिंह ने कहा यहां रोजाना दर्जनों सीमेंट रैक आते हैं जिसे पूरे इलाके में धूल का गुब्बार छाया रहता है। स्थानीय लोगों ने इसके बनने पर भी आपत्ति जताई थी और इसका काम रोकने के लिए प्रदर्शन भी किया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब जब से यहां सीमेंट की अनलोडिंग शुरू हुई है क्षेत्र का वातावरण दूषित हो रहा है। उन्होंने कहा क्षेत्र के लोगों की मांग है कि इस रैक को यहां से कहीं और शिफ्ट किया जाए। ताकि स्थानीय लोगों, बच्चे, बुजुर्गों को दूषित हवा से छुटकारा मिल सके। उन्होंने कहा अगर शांतिपूर्ण तरीके से समस्या का समाधान नहीं हुआ तो मजबूरी क्षेत्र के लोगों को एकजुट होकर संघर्ष तेज करना पड़ेगा। तहसीलदार ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी मांग को सही मंच पर पहुंचाया जाएगा और समस्या के समाधान की हर संभव कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें