हीरानगर। पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से सेना ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बनियाडी गोशाला और उसके आसपास पौधरोपण अभियान चलाया। इसमें स्थानीय पूर्व सरपंच एवं सामाजिक कार्यकर्ता राकेश चौधरी विशेष तौर पर शामिल रहे। सेना के जवानों और युवाओं ने मिलकर गोशाला परिसर और आसपास 100 फलदार और छायादार पौधे लगाए। राकेश चौधरी ने बताया कि यह अभियान लगातार चलेगा और एक हजार पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण करना है।