हीरानगर। तमिलनाडु के चेन्नई में आयोजित 15वें हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप में जम्मू-कश्मीर यूटीलिटी सब जूनियर टीम ने शानदार प्रदर्शन कर राजस्थान को 4-0 से हराया। इस जीत में हीरानगर हॉकी क्लब के दक्ष शर्मा ने टीम के लिए चौथा गोल दागकर जीत को सुनिश्चित किया। चेन्नई के एमआरके हॉकी स्टेडियम में 28 जुलाई से शुरू हुए टूर्नामेंट में जम्मू-कश्मीर की टीम ने मजबूत रणनीति से राजस्थान को एकतरफा मुकाबले में मात दी। कोच रोहित ने इसे राज्य में हॉकी के उभरते हुए भविष्य का संकेत बताया। संवाद