फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: आठ ग्राम हेरोइन के साथ व्यक्ति गिरफ्तार

Sat, 26 Jul 2025 12:53 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। राजबाग पुलिस ने गश्त के दौरान बनियाड़ी पुल के नजदीक खानपुर इलाके से एक व्यक्ति को करीब आठ ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी अजय चिब टीम के साथ इलाके में गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक व्यक्ति की संदिग्ध गतिविधि को देखा तो उसे रोककर तलाशी ली। इस दाैरान उससे आठ ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस टीम ने मौके पर ही व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान ओमकार भगत निवासी हमीरपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें