हीरानगर। हीरानगर मोड़ के नजदीक रेलवे रोड पर नाके के दौरान पुलिस ने नशा तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार लिया है। जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी आशीष शर्मा के नेतृत्व में रूटीन नाके के दौरान दो लोगों की संदिग्ध गतिविधि को देखते हुए उन्हें जांच के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान उनसे 5.47 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस टीम ने दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान अभिनंदन सिंह और अमित सांगडा दोनों निवासी कूटा तहसील हीरानगर के रूप में हुई है। पुलिस ने एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद