फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: खैर तस्करों ने काटे 24 पेड़, कार्रवाई की मांग

Tue, 12 Aug 2025 01:29 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। उपमंडल के कंडी क्षेत्र के गांव कनाह और राजबाग थाना के तहत पड़ते गांव लडोली में खैर तस्करों ने लोगों के खेतों से 24 पेड़ चोरी कर लिए। जानकारी के अनुसार दोनों थानों में लोगों ने शिकायत दर्ज करवाई है। जानकारी के अनुसार इससे पहले भी तस्कर इलाके में प्रतिबंधित पेड़ों को काटने का काम कर चुके हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस थानों में खैर चोरी के कई मामले दर्ज हैं लेकिन आज तक कोई भी तस्कर पकड़ा नहीं गया। उन्होंने कहा जब तक इन तस्वीरों पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं होगी यह इसी तरह से वन संपदा और प्रतिबंधित पेड़ों को काटने का काम करते रहेंगे। इनके खिलाफ जिला प्रशासन को विशेष अभियान चलाना चाहिए ताकि कंडी क्षेत्र में खैर की चोरी और पर्यावरण को नुकसान दोनों पर रोक लग सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें