हीरानगर। तरनाह नाले से अवैध खनन मामले में विभाग ने दो ट्रैक्टर ट्राॅलियों को जब्त किया है। जानकारी के अनुसार खनन विभाग की टीम ने डिंगा अंब इलाके में शुक्रवार शाम को अवैध ढंग से रेत ले जा रही दो ट्रैक्टर ट्रालियों को जब्त कर पुलिस को सौंप दिया। टीम ने ट्रैक्टर नंबर जेके08के 8775 और जेके08पी 0702 को जांच के लिए रोका। मगर ट्रैक्टर चालक कोई भी दस्तावेज नहीं दे पाए। इसके बाद टीम ने दोनों वाहनों को जब्त कर पुलिस के हवाले कर दिया। संवाद