हीरानगर। गांव छन्न मोरियां के नाके के दौरान पुलिस ने नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 6.75 ग्राम हेरोइन बरामद की है। थाना प्रभारी आशीष शर्मा के नेतृत्व में टीम ने नाके के दौरान एक व्यक्ति की संदिग्ध गतिविधि को देखते हुए रुकने का इशारा किया। तलाशी के दौरान उससे 6.75 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने युवक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। युवक की पहचान अनिल कुमार उर्फ रघु निवासी छन्न मोरियां के रूप में हुई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद