हीरानगर। पुलिस ने हाईवे पर लौंडी मोड़ में नाके के दौरान पशु तस्करी को विफल करते हुए कैंटर से 15 मवेशियों को मुक्त करवाया। जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी आशीष शर्मा ने टीम के साथ नाके पर एक कैंटर को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान इसमें 15 मवेशी बरामद किए गए। पुलिस टीम ने मौके पर कैंटर को जब्त कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद