फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कविता लेखन प्रतियोगिता में साक्षी आईं प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
महानपुर। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत स्थानीय डिग्री कॉलेज महानपुर में हिंदी दिवस के अवसर पर इंटर कॉलेज कविता लेखन प्रतियोगिता आयोजित हुई। इस मौके पर विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. आरके कौल के निर्देश पर हुई। डिग्री कॉलेज के आईक्यूएसी और कॉलेज क्लब की देखरेख में हिंदी विभाग की प्रमुख प्रो. सपना देवी के सहयोग से प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें स्थानीय कॉलेज स्नातक की चौथे सेमेस्टर की साक्षी पहले, डिग्री कॉलेज बसहोली की शुभांगी चौधरी दूसरे और डिग्री कॉलेज महानपुर की अनामिका रानी तीसरे स्थान पर रहीं। इस मौके पर कॉलेज के प्रधानाचार्य विजेता विद्यार्थियों को ई सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें