निदेशक आयुष डॉ. मोहन सिंह के दिशा निर्देश पर सहायक जिला चिकित्सक के नेतृत्व में शनिवार को गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल प्लासी में विद्यार्थियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान चिकित्सक डॉ. साक्षी शर्मा ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच की। इस दौरान विद्यार्थियों को उनकी आवश्यकता अनुसार निशुल्क दवाइयां दी गईं। कोरोना से बचाव के लिए नियमित रूप से हाथ धोने, भीड़ वाली जगह पर मास्क पहनने व उचित दूरी बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी स्वयं भी आयुर्वेद व योग को अपनाएं व अपने परिवार के सदस्यों को भी इसके लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली दवाइयां वितरित की गईं। संवाद