नेशनल हाईवे प्राधिकरण की ओर से वीरवार को निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। लखनपुर में हाईवे टोल प्लाजा के नजदीक इस नेत्र जांच शिविर का उद्घाटन डीसी ओम प्रकाश करेंगे। हाईवे प्राधिकरण के परियोजना निदेशक अजय रजक ने बताया कि शिविर के दौरान वाहन चालकों की विशेषज्ञ डॉक्टरों से नेत्र जांच करवाने, उन्हें चश्मे से लेकर दवाएं उपलब्ध करवाने के अलावा रोड साइन को लेकर जागरूक भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हाईवे प्राधिकरण सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत यह आयोजन करने जा रहा है। संवाद