फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

175 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर दीं आयुर्वेदिक दवाइयां

विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष विभाग की ओर से कंडी क्षेत्र की पंचायत धमाल में शिविर का आयोजन किया गया। इसमें लोगों के स्वास्थ्य की जांच करने के बाद उन्हें निशुल्क आयुर्वेदिक दवाइयां दी गईं। इस मौके पर डॉ. सोनम वर्मा ने कोरोना वायरस से बचाव के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि महामारी से बचाव के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना बेहद जरूरी है। साथ ही जारी दिशा निर्देशों का भी पूरा ख्याल रखें। मास्क पहनना और दो गज की दूरी का पालन करना नहीं भूलें। खास तौर पर बुजुर्ग अपने खानपान का ध्यान रखें। आयुर्वेदिक दवाइयों का सेवन नियमित रूप से करें। उन्होंने कहा कि आयुर्वेदिक दवाइयों का सेवन लाभदायक है। शिविर के दौरान 175 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें मुफ्त में दवाइयां दी गईं। सरपंच रितु चौधरी भी मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें