बसोहली में आयुष विभाग द्वारा आयुर्वेदिक दवाइयों का वितरण कर इसके फायदे के बारे में बताया जा रहा है। सोमवार को आयुष विभाग के निदेशक डॉ. मोहन सिंह के दिशा निर्देश अनुसार पुलिस स्टेशन परिसर में शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान सीआरपीएफ और पुलिसकर्मियों में निशुल्क आयुर्वेदिक दवाइयों का वितरण किया गया। इस मौके पर थाना प्रभारी अश्वनी ढींगरा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
करीब 35 पुलिसकर्मियों व सीआरपीएफ के जवानों को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली आयुर्वेदिक दवाइयां दी गईं। आयुर्वेद की महिला चिकित्सकों डा. आकांक्षा शर्मा व डा. साक्षी शर्मा ने कहा कि कोरोना काल में चिकित्सकों, पुलिस कर्मियों, सफाई कर्मियों, बैंक कर्मियों आदि का योगदान अतुलनीय रहा है। वह इस अवसर को सौभाग्यशाली मानती हैं कि आयुर्वेदिक चिकित्सक होने के नाते उन्हें आज पुलिस कर्मियों को आयुर्वेद के लिए प्रेरित करने का मौका मिला। संवाद